अररिया, मार्च 14 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र के मंगलवार गांव में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आशीष कुमार झा को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में इलाज करवाया। मामले को लेकर श्री झा ने भरगामा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार कि सुबह खेत से तोड़ी का पौधा उखाड़ रहे थे। इसी क्रम में बिना किसी कारण के गांव के ही कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। इधर थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.