जौनपुर, जून 3 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबजार थाना क्षेत्र के गौरा खुर्द निवासी मनीषा पत्नी गुलाब गौतम ने सोमवार को देर शाम पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 31 मई की शाम उसके पड़ोसी संदीप गौतम उनके भाई ईश्वर गौतम और बहन संजू गौतम, रवि गौतम मिलकर मेरे पति गुलाब गौतम ने पुरानी रंजिश को लेकर मारापीटा और अभद्र टिप्पणी की। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- दंपति से मारपीट में चार पर रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...