मारपीट में भाई-बहन घायल, चार पर केस
गोरखपुर, मई 28 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खैरपार गांव में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में भाई-बहन घायल हो गए। आरोप है कि चार लोगों ने उन्हें पीटा, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरपार गांव निवासी रामलक्षन प्रसाद ने पुलिस को बताया कि घटना 22 मई 26 की शाम करीब छह बजे हुई। उनका पुत्र अरुण कुमार जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है, गांव में मौजूद था। इसी दौरान उसकी जयप्रकाश, ओमप्रकाश, आदित्य और पंकज कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़ित के अनुसार चारों आरोपियों ने अरुण कुमार को गाली देते हुए थप्पड़, घूंसे और लात से मारना शुरू कर दिया। जब उनकी पुत्री बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.