गंगापार, अप्रैल 7 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के फतूहपुर गांव में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लकड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने देवकली के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति-पत्नी समेत कई लोग चोटिल हो गए।पीड़िता देवकली पत्नी राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 23 मार्च की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। लकड़ी निकालने को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी पूजा को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा। आरोप है कि एक आरोपी ने बेटी पूजा के कान पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसका कान फट गया। बेटी को बचाने आई मां देवकली को भी आरोपियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.