कानपुर, दिसम्बर 25 -- चकेरी। लाल बंगला में दो पक्षो में मारपीट में बीच बचाव करने पर आरोपितों ने दुकानदार को पीटा। साथ ही चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। लालबंगला निवासी अनुराग लांबा के अनुसार, उनकी लांबा कंफेक्शनरी के नाम से लाल बंगला में दुकान है। पीड़ित ने बताया कि बीती 20 दिसंबर की रात को वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी पड़ोसी दुकानदार के यहां काम करने वाले कबीर को नैतिक, समीर, राज और पूड़ी किसी विवाद के चलते मारपीट रहे थे। इस पर अनुराग ने बीचबचाव किया तो आरोपितों ने उन्हें भी सड़क पर गिराकर पीटा। साथ ही चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...