गुमला, दिसम्बर 16 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के ढिढोली पोखराटोली में इसी वर्ष सात नवंबर को छह वर्षीय निलेश महतो के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है। मंगलवार को मृतक के दादा रामलखन महतो ने पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा को ज्ञापन सौंपते हुए प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...