संभल, मार्च 21 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर निवासी रवि कुमार ने 19 मार्च को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें युवक ने बताया कि वह जीरामजी योजना में काम करता है। उसने आरोप लगाया कि योजना की धनराशि आती है तो उनसे ग्राम प्रधान तथा महिला मेट उससे हिस्सा लेते हैं। हिस्सा देने के लिए मना किया तो ग्राम प्रधान 19 मार्च शाम को फोन पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी और कुछ देर बाद घर आया और पत्नी के मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी से गुहार लगाई। उसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान धर्मराज सिंह, परम सिंह, पंकज, नेकपाल, असरफी, सीमा समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.