दरभंगा, अप्रैल 24 -- संजय लाला,दरभंगा। मब्बी थाना क्षेत्र के गेहूमी में गुरुवार की सुबह छत पर कपड़ा सुखाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट इस में 45 वर्षीय राजेश महतो और उनकी पुत्री घायल हो गए। दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। परिजनों के अनुसार राजेश महतो अपने परिवार के साथ वर्षों से रामजतन महतो के किराए के मकान में रह रहे हैं। उसी मकान में सारण जिले के मनीष कुमार और उनके भाई अजीत कुमार भी परिवार सहित किरायेदार के रूप में रहते हैं। बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे छत पर कपड़े सुखाने को लेकर राजेश महतो की बच्ची और दूसरे किरायेदारों के बीच विवाद हो गया। देखते-देखते मामला बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि दूसरे किरायेदार राजेश महतो के घर में घुस आए और उनके साथ-साथ उनकी पुत्री की भी पिटाई कर दी।मारपीट में राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.