मारपीट में पिता और चार बेटों पर केस दर्ज
रुडकी, जुलाई 1 -- सुल्तानपुर। मारपीट के आरोप में पिता सहित चार बेटों पर मुकदमा दर्ज किया है। सुल्तानपुर निवासी गुलफान ने मंगलवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 23 जून को वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सत्तार, उस्मान, शाहबान व अहतशाम उर्फ छोटू और पिता जफर हाथों में लाठियां लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि उक्त लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह और परिवार के लोग घायल हो गए। आरोप है कि उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने में चार पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.