मारपीट में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली, मई 27 -- हाफिजगंज। घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।गांव जासपुर के अखिलेश पुत्र शंकर लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई की रात करीब 10 बजे गांव के ही लोग गाली-गलौज करते हुए उसके दरवाजे पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी प्रियंका व पुत्री दामनी बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। घटना में तीनों लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने अखिलेश की तहरीर पर गांव के महाशय , राजेश, उमादेवी, गुडडू, राजवीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में 10 के खिलाफ केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.