मारपीट में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा
गिरडीह, जून 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कुशवर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में कुशवर गांव की निवासी देवी यादव ने भेलवाघाटी थाना में आवेदन देकर गांव के हीं तुलसी यादव सहित पांच लोगो के विरुद्ध गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। जिसमें पुलिस ने आवेदन के आधार पर भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 17/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.