मारपीट में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के रेंडवीर निवासी संदीप विश्वकर्मा की पत्नी पूजा 14 मई की रात 9 बजे अपने घर में मौजूद थी। तभी पड़ोस के लोग पहुंचे और उसे मारने पीटने लगे। वह घर के अंदर भागी तो वहां भी पहुंचकर मारने पीटने लगे। सास सावित्री ने बीच बचाव किया तो उसे भी पीटा और घर के सामान तोड़ दिए। संदीप ने मामले में राकेश विश्वकर्मा, उसकी पत्नी आशादेवी, पुत्र उमेश, लक्ष्मी और अशोका देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.