सीतामढ़ी, मार्च 15 -- पुपरी। आपसी पूर्व विवाद को लेकर मारपीट की घटना में पांच महिला जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में पुपरी वैलहाट के कन्हैया धनकार की पत्नी किरण देवी, अर्जुन धनकार की पत्नी पिंकी देवी, सुंदेश्वर धनकार की पत्नी राज कलिया देवी, बछारपुर के मो. कलाम की पत्नी कमरुल निशा व पुपरी के दीपक ठाकुर की पत्नी सीमा देवी शामिल है। उक्त जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी में किया गया है। घटना को लेकर जख्मी पक्षों के द्वारा स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...