समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर शनिवार की रात हुई मारपीट की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान परतापुर गांव के विजय कुमार साह, सिंघिया डीह निवासी अभिनव पांडे, रामपुरा के जंगली राय एवं शिवम कुमार तथा अंजना गांव के लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुयी है। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अभिनव पांडे को छोड़कर बांकी सभी जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.