औरैया, अप्रैल 22 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्वारी के मजरा बजरंग फार्म में मंगलवार रात मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ओमकार, निखिल, अजीत, जनवेद और वीरेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने वीरेंद्र पुत्र नरेश सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के संबंध में बजरंग फार्म निवासी अजीत सिंह पुत्र भगवान सिंह ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी...