जौनपुर, अप्रैल 20 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोडिला गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान भेज दिया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोडिला गांव में रविवार को आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तिलकधारी पुत्र स्व. रामदेव, राजकुमारी पत्नी तिलकधारी, मिठाई लाल पुत्र स्व. रामदेव, प्रतिमा पत्नी संतोष कुमार और सुदामा देवी पत्नी दुधनाथ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांति भंग की आशंका में चालान भेज दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने की पांच के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई यह भी पढ़ें- जमीन विवाद: हत्या के प्रयास मामले में चार गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...