अररिया, फरवरी 12 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित सात व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में बरहट गांव के सजीदा, मियांपुर गांव की रेखा, घेरमाबाडी धपडी गांव के अफसर आलम, दिपनगर गांव के पिंकू यादव,बानसर गांव की बीबी सजीला, बिजबाड गांव की इसरत व डेहटी भगौरा गांव के द्वारिका प्रसाद सिंह शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। डा. परवेज हयात ने देते हुए बताया कि घायलों का इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.