जहानाबाद, जनवरी 8 -- अरवल, निज संवाददाता। रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के अलावलचक गांव में नाली के विवाद में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। सदर अस्पताल में जख्मी राजू कुमार एवं हेमंती देवी का इलाज किया जा रहा है। जख्मी राजू कुमार ने यह बताया कि नली में पानी गिराने रहे थे तभी 10 लोग धारदार हथियार लेकर हमला बोल दिया एवं मारपीट किया है जिसमें मेरा सर फट गया है दोनों जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में की जा रही है। रामपुर चौरम थानाध्यक्ष बैरिस्टर राम ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस भेज कर इलाज कराया जा रहा है एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.