जौनपुर, जून 28 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कछरा गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई चाकूबाजी की घटना में पति-पत्नी और बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों में 40 वर्षीय बच्चू लाल, उसकी पत्नी 39 वर्षीय सुशीला, बेटा 15 वर्षीय दीपू एवं 40 वर्षीय अरविंद शामिल हैं। बच्चू लाल और अरविंद की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...