गाजीपुर, अप्रैल 23 -- दुल्लहपुर । थाना क्षेत्र के शिवपुर सोईयां गांव में मारपीट के मामले में नामजद एक युवक ने बुधवार की देर रात मानसिक तनाव में आकर नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजाराम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को गांव में राजाराम और उसके पिता रामवध राम का गांव के ही बृजलाल राम से पीने खाने को लेकर विवाद हो गया था, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में बृजलाल के पैर में गंभीर चोट आई थी और उसकी हड्डी भी टूट गई थी। मामले में बृजलाल की पत्नी की तहरीर पर दुल्लहपुर थाने में राजाराम, उसके पिता रामवध समेत गांव के मनीष और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही धमकियां दी जा रही थी जिसके चलते राजाराम मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.