आरा, फरवरी 24 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाबूबांध गांव से मारपीट के एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गांव निवासी फुलेंद्र महतो के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, बीते शनिवार को गांव में शशिकांत सिंह की पुत्री की शादी थी। समारोह के दौरान आरोपित की ओर से हंगामा किया जा रहा था। परिजनों की ओर से मना करने पर उसने मारपीट कर दी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.