मारपीट में धोबीघटवा से आठ गिरफ्तार
आरा, मई 27 -- पीरो, संवाद सूत्र। पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपितों को धोबीघटवा से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की सुबह पीरो थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता के नेतृत्व में की गयी छापामारी के दौरान बरमेश्वर चौधरी, विनोद चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, मुन्ना कुमार, राजा कुमार, नीरज चौधरी, जयमंगल साह, विपुल चौधरी और धीरज चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सघन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। शराब पीकर हंगामा करने के मामले में मंतोष कुमार सिंह और बिहारी डोम को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.