मारपीट में धारदार हथियार के हमले से युवक जख्मी, मौत
मिर्जापुर, जून 1 -- चुनार। कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में शनिवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में युवक समेत चार लोग जख्मी हो गए। गंभीर रुप से जख्मी युवक को वाराणसी में भर्ती कराया गया। रविवार की भोर में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। विदापुर गांव निवासी रमाशंकर पुत्र खरपतू और संदीप पुत्र बुद्धू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। रमाशंकर ने बताया कि रात लगभग सात बजे विपक्षी संदीप, विशाल, धीरेन्द्र सहित आधा दर्जन लोग दरवाजे पर चढ़ आए। भाई 43 वर्षीय प्रेमशंकर से मारपीट करने लगे। लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले से प्रेमशंकर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.