मारपीट में दो सगे भाई घायल
गढ़वा, अप्रैल 20 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के ऊंचरी मोहल्ला में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। घायल 21 वर्षीय सुहेल अंसारी और उसका भाई 22 वर्षीय अफरोज अंसारी कोई इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर छोटू कुरैसी के साथ कहासुनी हुआ था। इसी बीच मारपीट हो गई। उसमें छोटू कुरैशी सहित अन्य लोगों ने मिलकर उक्त दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- पड़ोसी ने बेटे के मिलकर भाईयों को पीट किया जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.