प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के जैतापुर झींगुर गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी भारत लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे धर्मेंद्र को गांव के ही दिनेश कुमार ने ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उक्त तहरीर पर पुलिस ने दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्लन का पुरवा फतूहाबाद गांव निवासी शिवपाल सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 जनवरी को उसका भाई राजू सरोज संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसे पीटने लगा। उसका बेटा अनीश कुमार सरोज बचाने दौड़ा तो उसे भी मारा पीटा। पीड़ित शिवपाल सरोज की तहरीर पर पुलिस ने राजू सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.