प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर लरु गांव निवासी अमृतलाल गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आठ फरवरी को गांव के ही शिवा गौतम उसके दरवाजे पर आकर गालियां दे रहा था, उसने मना किया तो वह उसको मारने लगा। शोर सुनकर उसकी पत्नी और बेटी बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उसको भी मारा पीटा। पीड़ित अमृतलाल की तहरीर पर पुलिस ने शिवा गौतम, राम किसुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.