मारपीट में दो युवती हुई जख्मी
मधेपुरा, मार्च 31 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी वार्ड ग्यारह में सोमवार को मिट्टी हटाने को लेकर दो महिलाओं में हुई मारपीट में दो युवती जख्मी हो गयी। परिजनों ने दोनों घायल युवतियों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि जलसुन खातून और नसराना खातून के बीच मिट्टी हटाने को लेकर मारपीट हो गयी। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले का गहन पूर्वक जांच किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.