भागलपुर, अप्रैल 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना क्षेत्र के मादरगंज गांव में गोतियारी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से राजेंद्र साह की पत्नी प्रेमलता देवी और उनके पुत्र उमेश कुमार शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से अवधेश कुमार साह और उनकी पत्नी मंजू देवी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। वहीं अन्य घटना में पूनम देवी और कहलगांव थाना क्षेत्र के लदमा गांव में हुई मारपीट में घायल कल्पना कुमारी का भी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.