भागलपुर, मार्च 1 -- अंतिचक थाना क्षेत्र के कासड़ी मिलिक गांव में बेटी के घर चल रहे पड़ोसी विवाद को सुलझाने पहुंचे लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव निवासी अरुण मंडल, रामेश्वर मंडल तथा कासड़ी निवासी अंशु कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। तीनों घायलों की गंभीर स्थिति देख भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं सनोखर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर दामाद ने अपनी सास बलिया देवी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दूसरी ओर शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के जेतीपुर गांव में हुई मारपीट में शिवम कुमार दास तथा शिवनारायणपुर में हुई एक अन्य मारपीट की घटना में सुनीता देवी घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है।

हिंदी हि...