बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी भूरी पत्नी रामबिहारी ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिवस उसका लड़का अपनी बहन के यहां ललौली जा रहा था। तालाब के पास मोटर साइकिल में पेट्रोल डला रहा था। उसी समय पीछे से गांव निवासी सोनू पुत्र रामऔतार ने आकर धक्का मार दिया। मना करने पर सोनू और उसका भाई सुनील ने भी लड़के विमल के साथ मारपीट की। घटना को घर आकर विमल ने बताया तब वह और बेटी खुशी उनके घर उलाहना देने गए। इस पर सुनील और सोनू ने लाठी-डंडा से मारपीट की। गांव मोहल्ले के लोगों ने बचाया। जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.