मारपीट में दो पक्षों से दस लोग घायल, पुलिस ने की कार्रवाई
मऊ, जून 16 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम जसड़ा में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडों से मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। इस बाबत पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जसड़ा निवासी अभय यादव और अखंड प्रताप यादव ने थाने में मंगलवार को तहरीर दी। रास्ते और पेड़ से आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट के बाबत एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। मारपीट घटना के दौरान एक पक्ष से करिश्मा, आंचल, अंकिता, उर्मिला, अभय, कमलेश, सूरज तथा दूसरे पक्ष से सुनील, पुष्पेंद्र, कंचन आदि सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.