मारपीट में दो जख्मी, एफआईआर दर्ज
मधुबनी, जून 7 -- लखनौर, निप्र। आरएस थाना के भखरौली गांव में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में मीरा देवी एवं कृष्ण नारायण देव शामिल हैं। अचानक गांव के ही कुछ लोग आंगन में आकर तिरपाल काटने लगे।मना करने पर आक्रोशित होकर मारपीट करने लगे। जख्मी महिला को बचाने उनके पोता आया तो लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस एवं परिजनों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि जख्मी के सदर अस्पताल में दिए फर्द ब्यान पर एफआईआर दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दादी-पोते पर जानलेवा हमला, गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.