मारपीट में दो घायल; आठ नामजद और चार अज्ञात पर केस
गंगापार, सितम्बर 12 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मामलों में पुलिस ने आठ नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय सुल्तान उर्फ पूरे मखदूम निवासी शबीना बानो पत्नी सलाहुद्दीन ने तहरीर दी कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एकराय होकर उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में शबीना बानो ने शरीफुन निशां, गुलशमा बानो, उम्मे कुलसूम और इमरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।वहीं, उमरिया सारी मादीपुर गांव निवासी प्रेम कुमार ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी एकराय होकर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गालीगलौज करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.