गोरखपुर, जनवरी 8 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी दारा यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों में महेश यादव, रमेश यादव पुत्रगण रामकिशुन यादव, देवानंद यादव पुत्र रमेश यादव तथा रमेश यादव पुत्र देवेंद्र यादव शामिल हैं। पीड़ित दारा यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जनवरी की रात करीब आठ बजे वह रामकोला चौराहे पर अंडा खा रहा था। इसी दौरान उक्त लोग वहां पहुंचे और गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बचाव में पहुंचे उसके भतीजे विनीत के साथ भी आरोपितों ने बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में दारा यादव और उसका भतीजा विनीत घायल हो गए। जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.