भभुआ, मार्च 21 -- करमचट थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट करमचट पुलिस आरोपितों की गिरफ्तार के लिए कर रही है छापेमारी (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के कु़ड़ारी गांव में शनिवार को ईद की नमाज पढ़ने के बाद आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में कुड़ारी गांव के नौशाद अंसारी और इमरान अंसारी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रामपुर पीएचसी लाया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद नौशाद को सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि इमरान का इलाज पीएचसी में हुआ। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि इस घटना को लेकर घायल ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुड़ारी गांव में ईद की नमाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.