आरा, अप्रैल 26 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के एकवारी गांव से मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें एकवारी गांव निवासी राजू साह और उनके पुत्र रवि शंकर कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी दो दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में हुई है। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...