अररिया, जनवरी 8 -- अररिया। एक संवाददाता पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धपरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी ले जाया गया। जहां चिकत्सिकों ने जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकत्सिकों की देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति जयमति देवी और दिनेश महतो बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.