रामपुर, मार्च 25 -- रामपुर। केमरी के गंगापुर निवासी देवेंद्र राय और राजेश सैनी में कुछ पुराना विवाद चल रहा है, जिसको लेकर मंगलवार को राजेश देवेंद्र के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। देवेंद्र की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, केमरी में पैसे के लेनदेन को लेकर मोहल्ला चमारान निवासी जावेद ने मोहल्ला तकिया निवासी अंसार अहमद के साथ मारपीट की। अंसार की शिकायत पर जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...