मधेपुरा, अप्रैल 26 -- कुमारखंड। कुमारखंड के रघुनियां वार्ड 7 में शनिवार हुए भूमि विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि राजेंद्र सूतीहार और बुधन सूतीहार के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद को लेकर पंचायती में दो पक्षों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.