रांची, अप्रैल 5 -- मांडर, प्रतिनिधि। साप्ताहिक हाट में सब्जी कारोबार को लेकर शुरू हुआ विवाद दो दिनों में हिंसक रूप ले बैठा। मामले में दोनों पक्षों ने मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव निवासी मो. इमरोज (पिता मो. कलीम) ने आरोप लगाया है कि 4 अप्रैल को ब्राम्बे साप्ताहिक हाट में रातू के पाली गांव के किशोर साहू, बसंत साहू, तेजू साहू, रोहित साहू, मनोज साहू समेत 20-25 लोगों ने एकजुट होकर उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। दूसरी ओर, पाली गांव निवासी बसंत साहू (पिता सुलेन्द्र साहू) ने प्राथमिकी में कहा है कि 3 अप्रैल को हुटार साप्ताहिक हाट में ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद में चटवल गांव के तबरेज अंसारी, इमरोज अंसारी, जमील, सोनू, फिरोज व जेपी ने लाठी और लोहे के रॉड से मारपीट की। दोनों पक्षों ने मारपीट के द...