गिरडीह, जनवरी 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के खोरोडीह उर्फ सलैयडीह में कुआं से पानी लेने को लेकर हुई मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना के मामले में दो मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 31 को नामजद व दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा हुआ है। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में एक पक्ष के पूना साव के आवेदन के आधार पर पुलिस ने फुलवा देवी, अहिल्या देवी, दिनेश साव, नरेश कुमार, मुन्ना साव, बाबूचंद कुमार साव, बहादुर साव, अरुण साव की बड़ी बहन सभी ग्राम सलयडीह उर्फ खोरोडीह, अजय साव ग्राम हीरोडीह समेत कुल 16 नामजद व छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारदार हथियार व लाठी, डंडा से लैस होकर जान से मार देने की नीयत से हमला बोलकर मारपीट करने संबंधी मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। मामले में संजय साव, टिंकू साव दोनों ग...