गढ़वा, दिसम्बर 31 -- गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के करिवाडीह के भलुही टोला पर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के 55 वर्षीय शंभू चंद्रवंशी, उनका 28 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश चौधरी और अनिल चौधरी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के 30 वर्षीय अशोक चौधरी, 47 वर्षीय उदय चौधरी और 25 वर्षीय मनोज चौधरी भी घायल हुए हैं। उक्त सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शंभू पांच भाई होते हैं। चार भाई पहले से ही घर बना चुके हैं। उक्त चारों भाई उन्हें घर नहीं बनाने दे रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के उदय चौधरी ने बताया कि पहले पक्ष की ओर से 3 वर्षों से खेतीबारी पर रोक लगा दिया गया था। अचानक खेत में घर बनाने लगे। उसे रोकने पर पहला पक्ष के द्वारा मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.