गोपालगंज, मई 10 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में मारपीट में एक दंपती घायल हो गए। मामले को लेकर मीरअलीपुर गांव निवासी रेहाना खातून ने थाने में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि बीते शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे उनके पति घर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के राजा अहमद सहित अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और घर के अंदर जाने वाली सीढ़ी को तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके पति महमद इम्तेयाज अली के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे लाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। मामले में रेहाना खातून ने गांव के राजा अहमद, नन्हक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.