बगहा, मार्च 14 -- मैनाटाड़। इनरवा और मैनाटाड़ थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में दंपति सहित तीन लोग घायल हो गये। खमिहा गांव में बारात में हुई मारपीट में छुड़ाने गये खमिहा के बंधन कुमार घायल हो गये। वहीं मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव में मारपीट में रोबैदा खातुन एवं पति महताब अंसारी घायल हो गये।घटना शुक्रवार शाम की है। घायल तीनो लोगों का इलाज सीएचसी में किया गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...