अमरोहा, दिसम्बर 30 -- गजरौला। मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी अजय सिंह व प्रवेश के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात भी दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। शोर होने पर जमा हुई भीड़ ने किसी तरह विवाद शांत कराया। मारपीट में अजय सिंह व उसकी पत्नी नीशू समेत दूसरे पक्ष से प्रवेश घायल हो गए, अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.