मारपीट में दंपति समेत तीन घायल, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा निवासी छेदालाल पुत्र होरीलाल ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया िकवह अपनी जगह में मकान बनवा रहा है। जिसमे वह मुख्य दरवाजा लगवा रहा था। अचानक उसका भाई मेवाराम,भाभी सुशीला देवी,चाचा ओमप्रकाश,बाल किशन तथा भाई के लड़के अंकित कुमार व आकाश कुमार वहां आ गए। आरोपियों ने लाठी,डंडों और लात घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उसकी पत्नी और पुत्र के भी चोट आई है। आरोपियों ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.