रायबरेली, अप्रैल 21 -- महाराजगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संपति बटवारे को लेकर एक ही परिवार में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के नाथगंज मजरे हलोर के रहने वाले श्यामलाल और बेचनलाल की मां का चार दिन पूर्व निधन हो गया। मां की संपत्ति के बंटवारे को लेकर घर की देवरानी जेठानी मालती व अंजू में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में दोनों महिलाओं के पति भी शामिल हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों के दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने श्यामलाल (35) पुत्र शिवपाल, मंजू (3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.