पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कृपा निवासी राजकुमार पुत्र कढ़ेराम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 मार्च गांव के निवासी सुशील और आशा ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जब उसकी पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल दंपति का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि परिवारिक विवाद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.