कन्नौज, अप्रैल 10 -- सौरिख थाना क्षेत्र के ऐराहो गांव के रहने वाले विकास पुत्र सन्तोष कुमार शाक्य ने बताया कि 08 अप्रैल को रात करीब 09 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के ही अजय, आबेश व अवनीश पुत्रगण रामआसरे शाक्य ने उसके दरवाजे पर आकर वेबजह गाली गलौज की। जब गाली देने से मना किया, तो उक्त लोगों ने लात घूसों व लाठी डन्डों से मारने पीटने लगे। की पुकार सुनकर जब आस पड़ोस के लोग बचाने आए तब वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...