लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- कोतवाली सदर के दो अलग अलग गांव में हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली सदर के गांव लखनापुर निवासी नवनीत कुमार का मछली पालन के लिए गांव के तालाब का पट्टा बना हुआ है। जिसमें नवनीत ने मछली पाल रखी है। आरोप है कि मंगलवार की शाम गांव निवासी लालजी व दो अन्य लोग तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। जानकारी होने पर वह तालाब पर पहुंच गया और मछली पकड़ने से मना किया। मना करने से नाराज लालजी ने उसके ऊपर कुदाल से हमला कर दिया। दोनों साथियों ने लात घूसों से पिटाई कर दी। जिससे वह जख्मी हो गया। तथा लालजी ने असलहा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। वहीं गांव कोपा निवासी सतीश ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.